- Get link
- X
- Other Apps
Featured post
loading...
loading...
- Get link
- X
- Other Apps
मुंबई के एक विद्यालय में मुसलमान छात्राओं के हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विद्यालय ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरक्षा के कारण से ऐसा निर्णय लिया है। इसके पहले इसी महीने में मुंब्रा के इस सिंबायोसिस विद्यालय प्रशासन ने एक सूचना जारी कर छात्र, उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों को विद्यालय में प्रवेश करते समय अपने चेहरे को हिजाब से ना ढ़ंकने का निर्देश दिया था।
यह भी कहा गया था कि विद्यालय से जाते समय भी छाथ अपने चेहरे हिजाब से नहीं ढ़ंक सकते। विद्यालय के ट्रस्टी कमलराज देव ने कहा कि सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि, कुछ छात्र पूरे बुर्के में विद्यालय आते-जाते हैं। जब उनके माता-पिता हमारे पास आते हैं तो हमारे सुरक्षा गार्ड को पता ही नहीं होता है कि, उनकी लडकियां कहां हैं। उन्होंने आगे कहा कि, कुछ समय पहले ही दो महिलाएं अपने बच्चे को विद्यालय से जल्दी लेने के लिए आईं।
उनके चेहरे ढ़ंके हुए थे। हमने शिक्षिका को सूचित किया किंतु इसके पहले कि वो लड़की वहां पहुंचती दोनों महिलाएं वहां से गायब हो गईं। विद्यालय प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित कर उन्हें गिरफ्तार करने का आग्रह किया। देव ने कहा, मैं किसी के धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता हूं लेकिन कैमरे के सामने चेहरे का दिखाई देना बहुत जरुरी है। यह पूरी तरह से सुरक्षा कारणों के लिए उठाया गया कदम है।

Comments
Post a Comment