Featured post

loading...
loading...

गलतफहमी में न रहे भाजपा, उसकी जीत हिंदुत्व से आई है, विकास से नहीं- जगतगुरू राजराजेश्वरा



जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम रविवार को शंकर आश्रम रोड पर पूर्व विधायक अमित अग्रवाल के आवास पर निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि जब देश गुलाम था, तब अंग्रेजों ने विचार किया कि भारत में राज करने के लिए हिंदू और मुसलमान को लड़ाना होगा। जब देश आजाद हुआ तो इस दुर्भाग्य ने फिर भी पीछा नहीं छोड़ा। इस देश के नेताओं ने हिंदू-हिंदू को आपस में जाति के नाम पर उलझा दिया।
इस देश के राजनेताओं ने डिवाइड एंड रूल की नीति से आपस में जाति के नाम पर राजनीति की शुरूआत की। जब तक इस देश में जातीयता की राजनीति रहेगी, तब तक देश में राष्ट्रीय एकात्मता नहीं आ सकती है। देश सुखी और समृद्ध नहीं हो सकता। साथ ही जगद्गुरु ने कहा कि हमारा देश धर्म प्रधान देश है। फिर भी हमारे देश में धर्म निरपेक्षता जैसे एक बेहूदा शब्द का प्रयोग हो रहा है। धर्म निरपेक्ष मनुष्य नहीं पशु हो सकता है। धर्म मनुष्य के जीवन का अंग है।

केंद्र और यूपी की सरकार को हिंदू हित के विषयों पर काम करना चाहिए। अयोध्या में रामजन्म भूमि पर श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए। जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि भाजपा को केंद्र और यूपी में हिंदू ने जनमत दिया है। भाजपा को विकास के नाम पर नहीं बल्कि हिंदुत्व का वोट मिला है। अगर भाजपा के लोग समझते हों कि वह विकास के नाम पर आए हैं तो वह भूल को सुधार कर लें।

Comments

loading...