- Get link
- X
- Other Apps
Featured post
loading...
loading...
- Get link
- X
- Other Apps

मुम्बई – वैसे तो बॉलीवुड के इतने राज हैं कि सभी को जनना बहुत मुश्किल है। लेकिन कभी कभी कुछ ऐसे राज निकलकर सामने आ जाते हैं जिससे हर कोई बस चौंक कर रह जाता है। फिल्मी दुनिया के राज जितने लोगों के सामने आते हैं उससे कहीं ज्यादा राज कभी किसी के सामने नहीं आ पाते। आज भी हम आपके लिए एक ऐसा ही बॉलीवुड का राज लेकर आये हैं, जो आपके होश उड़ा देगा। ये राज जुड़ा है श्री देवी और बोनी कपूर की शादी से।
श्री देवी ने की है बोनी कपूर से शादी

एक वक्त बॉलीवुड की सबसे मशहुर अभिनेत्री रही श्री देवी ने जब बोनी कपूर से शादी करने का फैसला किया तो कुछ लोग ऐसे थे जिन्हें श्री देवी के फैसले पर बहुत आश्चर्य हुआ। श्री देवी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिनकी शादी से जुड़ा राज आज दुनिया के सामने आ गया है। दरअसल, श्री देवी ने बोनी कपूर से शादी की है, लेकिन कैरियर के दिनों में श्री देवी और बोनी कपूर का रिश्ता भाई बहन का हुआ करता था। लेकिन बाद में श्री देवी ने बोनी कपूर से ही शादी कर ली।
मिथुन चक्रवती से था श्री देवी का अफेयर

80 के दशक में श्री देवी बॉलीवुड की सबसे कामयाब अभिनेत्री थी। हालांकि, श्री देवी ने अपने कैरियर की शुरुआत तेलगु फिल्मों से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान बॉलीवुड से मिली। गौरतलब है कि श्री देवी ने बॉलीवुड में सबसे ज्यादा काम मिथुन चक्रवती के साथ किया है। कई बार इन दोनों के बीच अफेयर की खबरे भी सामने आती रही है। हालांकि, मिथुन पहले से ही शादी शुदा थे लेकिन श्री देवी की शादी अभी नहीं हुई थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका।
बोनी कपूर श्री देवी को करते थे पसंद

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बोनी कपूर ने जब पहली बार श्री देवी को देखा था तो वह उन पर फिदा हो गए थे। उस वक्त दोनों मिस्टर इंडिया फिल्म के लिए काम कर रहे थे। ये बात मिथुन को पता चली और उन्होंने सेट पर ही श्री देवी से बोनी कपूर को राखी बंधवा दिया था। उस वक्त बोनी कपूर चुप रहे, क्योंकि उन्हें मालूम था कि श्री देवी और मिथुन का अफेयर चल रहा है। इसके बाद बोनी कपूर ने मोना से शादी कर ली थी। लेकिन, जब मिथुन और श्री देवी का ब्रेकअप हुआ तो उन्होंने फिर से बोनी कपूर का साथ पकड़ा। फिर बोनी कपूर ने अपनी पत्नी को तलाक देकर श्री देवी से शादी कर ली।
source - https://www.newstrend.news
loading...
Comments
Post a Comment