Featured post

loading...
loading...

अयोध्या: मंदिर के ऊपर बनाई गई थी मस्जिद, मलयालम में लिखी किताब में खुलासा

अयोध्या: मंदिर के ऊपर बनाई गई थी मस्जिद, मलयालम में लिखी किताब में खुलासा

अयोध्या (26 जनवरी): अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे को लेकर एक किताब ने नया खुलासा किया है। मलयालम में लिखी किताब- न्यान एन्ना भारतीयन (मैं एक भारतीय) में यह बताया गया है कि एएसआइ को विवादित ढांचे में मिले केवल 14 स्तंभ ही नहीं, अन्य कई पुरातात्विक साक्ष्य भी यह गवाही दे रहे हैं कि अयोध्या में मंदिर के ऊपर मस्जिद बनाई गई।
किताब के लेखक डॉ. केके मुहम्मद ने एक हिन्दी न्यूज वेबसाइट को यह बताया कि 2002-2003 में इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर विवादित ढांचा वाले स्थान के आसपास उत्खनन कराया। तब 50 के करीब वैसे चबूतरे मिले जैसे विवादित ढांचे के अंदर थे।
बता दें कि यह किताब अयोध्या में मिले पुरातात्विक साक्ष्यों के बारे में लिखी गई है। डॉ. मुहम्मद के अनुसार इस उत्खनन में कई मुस्लिम अधिकारी और कर्मचारी भी खास तौर पर शामिल किए गए थे।
खुदाई में क्या मिला था
खुदाई के समय मंदिरों के ऊपर बने कलश के नीचे लगाया जाने वाला अमलका (गोल पत्थर) मिला। अमलका केवल मंदिर में ही लगाया जाता है। इसी प्रकार जलाभिषेक के बाद जल का प्रवाह करने वाली मगरप्रणाली (मगरमच्छ के आकार वाली) भी मिली।
Source - http://hinduakhbar.com

Comments

loading...