Featured post

loading...
loading...

पीएम मोदी के मुंह से अपना नाम सुनकर देखिये इस शख्स ने क्या किया !



हिमाचल प्रदेश में चुनाव नजदीक है और ऐसे में पीएम मोदी चुनावी रैलियां कर रहे हैं. रविवार को पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में जनसभा कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सबका दिल छू गये. वैसे भी अगर पीएम मोदी की शख्सियत की बात करेंगे तो पता चलता है कि वो जहां भी जाते हैं, वहां के स्थानीय ज्ञान के साथ जाते हैं और लोगों से जुड़ने के लिए उन सभी बिन्दुओं पर बात करते हैं जो स्थानीय रूप से प्रसिद्ध होती हैं. यही नही पीएम मोदी के बारे में ये भी कहा जाता है कि वो जिससे एक बार मिल लें, उसे याद रखते हैं. कुछ ऐसा ही कुल्लू मनाली के दौरे पर देखने को मिला.
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पैराग्लाइडिंग का जिक्र कर रहे थे, उन्होंने कहा कि “हिमाचल के लोग अपने राज्य को एडवेंचर स्पोर्ट्स का हब बना सकते हैं.” इतना ही नही पीएम ने पैराग्लाइडिंग को लेकर अपने अनुभवों को भी साझा किया. उन्होंने कहा कि “मुझे हमेशा से ही एडवेंचर स्पोर्टस काफी आकर्षित करता आया है, मैं जब भी हिमाचल जाता था तब एडवेंचर करना पसंद करता था.” इस बात जिक्र करते हुए उन्होंने एक ऐसे शख्स का नाम लिया जिन्होंने मोदी को 1997 में पैराग्लाइडिंग सिखाया था. पैराग्लाइडिंग में अपने जिस गुरु का जिक्र पीएम मोदी कर रहे थे वो भीड़ में मौजूद भी थे.
जिस शख्स के बारे में पीएम मोदी रैली में बता रहे थे उनका नाम रोशन ठाकुर है. रोशन ठाकुर उस दौरान जनसभा में भीड़ का हिस्सा भी बने हुए थे. यही नही पीएम मोदी द्वारा अपना नाम लिए जाने पर रोशन काफी भावुक हो गये. जनसत्ता की खबर के मुताबिक रोशन काफी खुश हैं और बताते हैं कि “मुझे गर्व है कि मोदी जी को मेरा नाम याद है, जब उन्होंने मेरा नाम लेकर मुझे याद किया तब मैं उन्हें हाथ हिलाकर इशारा भी करना चाहता था लेकिन स्टेज मुझसे काफी दूर था. मेरे पास अभी भी उनकी पैराग्लाइडिंग की तस्वीरें हैं. सबसे पहले मोदी जी 1996 में यहां आये थे और उसके बाद 1997 में उन्होंने मेरे साथ सोलंग वैली में पैराग्लाइडिंग की थी.”
कौन हैं रोशन ठाकुर
बता दें कि रोशन ठाकुर मनाली के बरुआ गाँव के रहने वाले हैं. किसान के बेटे रोशन के पास कमर्शियल पैराग्लाइडिंग लाइसेंस है. इतना ही नही रोशन पैराग्लाइडिंग स्कूल भी चलाते हैं, जिसमें अर्धसैनिक बल के जवान भी सीखते हैं. रोशन ने बताया कि “मोदी जी मुख्यमंत्री बनने तक तीन बार आ चुके हैं पैराग्लाइडिंग करने.”
source - http://politicalkhabar.in

Comments

loading...