Featured post

loading...
loading...

शर्मनाक: जब एक नाबालिक ने बयान की अपने लालची माँ-बाप की रूह कंपा देने वाली दास्ताँ



हाल ही में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है. दरअसल एक मामले में अदालत ने नाबालिग बेटी के साथ जबरन शराब पिलाकर शर्मनाक व अनैतिक कार्य करवाने के आरोप में एक मां और सौतेले पिता को दोषी करार कर सजा सुनाई है. बता दें कि ये सजा एडीजे मधु खन्ना लाली की अदालत ने सुनाते हुए दोनों आरोपियों को 10 साल कठोर कैद की सजा का ऐलान किया है. साथ ही दोनों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. ये भी कहा गया है कि यदि दोनो जुर्माना नहीं देते तो उन्हें एक साल और सजा काटनी होगी.

पैसों के लिए मां और सौतेला पिता कराते थे ये गंदा काम

-जानकारी के अनुसार पिछले साल 1 मार्च, 2016 को पीड़िता नाबालिक ने थाने में जाकर मां सीमा व सौतेले पिता मोहनलाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए अपने साथ हुई सारी दरिंदगी बयान की थी.
-पुलिस को शिकायत करते हुए 16 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि उसकी मां व सौतेला पिता केवल पैसों के लालच में उसकी मर्जी के खिलाफ उससे अनैतिक कार्य कराते हैं.
source - https://thenewscafe.co

Comments

loading...