- Get link
- X
- Other Apps
Featured post
loading...
loading...
- Get link
- X
- Other Apps

आज के समय में हर किसी के घर में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर का उपयोग होता है। आपको बता दे कि आज के दौर में गैस सिलेंडर आने से जितने फायदे है उतना ही इसके नुकसान भी हैं। इस पर खाना तो आसानी से बन जाता है परंतु इस पर कुछ सावधानियां भी बरतनी जरुरी होती हैं।

आपको बता दें कि, लोग सिलेंडर का तो इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके इस्तेमाल करने वाले नियमों को नजरअंदाज कर देतें हैं जिससे सिलेंडर फटने से भयानक दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है।यदि आपके सिलेंडर में हल्की सी भी लीकेज दिखे तो उसे कभी अनदेखा नहीं करना चाहिए।
आपको बता दे कि हम आज आपके लिए सिलेंडर के बारें में एक जानकारी लेकर आये हैं जो कि शायद पहले कोई नहीं जानता होगा। आपने सिलेंडर पर एक नंबर लिखा हुआ देखा होगा जैसे ऊपर दी हुई तस्वीर में दिखाया गया है। हम आपको आज इसी नंबर का मतलब बताएंगे आखिर क्या होता है इस नबंर का मतलब। दरअसल यह नंबर गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट बताता है.इस एक्सपायरी डेट खत्म होने के बाद सिलेंडर कभी भी फट सकता है.

सभी ने देखा होगा कि गैस सिलेंडर पर A,B,C,D अक्षर लिखे होते हैं। जिनमें से A का मतलब जनवरी से मार्च, B का मतलब अप्रैल से जून, C का मतलब जुलाई से सितम्बर और D का मतलब अक्टूबर से दिसंबर होता है। इसके बाद लिखा नंबर एक्सपायरी के वर्ष को दर्शाता है। जैसे 19 का मतलब 2019 से है। उसी तरह 20 का मतलब 2020 से है। अगर आपके घर में वर्तमान समय से पहले का सिलिंडर यानी C17 से पहले का सिलेंडर तो वो सिलेंडर एक्सपायर्ड है।
source - https://thenewscafe.co
loading...
Comments
Post a Comment