- Get link
- X
- Other Apps
Featured post
loading...
loading...
- Get link
- X
- Other Apps

हाल ही में देश को एक बड़ा झटका देते हुए प्रद्युमन केस में एक नया मोड़ आया है. सीबीआई ने अपनी जाँच के दौरान रायन स्कूल के ही 11 वीं के छात्र को हिरासत में लिया है. बता दें कि इससे पहले भी सीबीआई इस बच्चे से 4-5 बार पूछताछ कर चुकी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सीबीआई बच्चे को जुवेनाइल कोर्ट में पूछताछ के लिए पेश कर उसकी रिमांड की मांग कर सकती है. गौरतलब है कि सीबीआई इस केस को लेकर जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है. इस छात्र को हिरासत में लेने के बाद हलचल तेज हो गयी हैं.

वहीं प्रद्युमन के पिता वरुण ठाकुर का कहना है कि उनका शक सही निकला, उन्होंने कहा था कि यह हत्या कंडक्टर ने नहीं किसी और ने की है. इसी के साथ उन्होंने कहा है कि हमें सीबीआई पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा है कि सीबीआई जल्द ही उनके बेटे के हत्यारों तक पहुंच जाएगी. 11वीं के छात्र ने बताया है कि स्कूल में PTM रुकवाने के लिए और एग्जाम लेट कराने के लिए उसने ऐसा किया है, आपको बता दें 11वीं का छात्र पढ़ने में कमजोर है जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है. ऐसे में सवाल खड़े होते हैं हरयाणा पुलिस की जांच पर जिन्होंने कंडक्टर को दोषी बताया है. वाकई आरोपी का यह बयान सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

ऐसे में यहाँ जानिए सीबीआई ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर पूछे क्या-क्या सवाल:
यहाँ जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी छात्र की उम्र 16 साल से कम बताई जा रही है. हालाँकि उसके पिता यही रट लगाये हुए हैं कि उनका बेटा बेकसूर है. ऐसे में सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चा अपना जुर्म कुबूल कर चुका है. उसने ये बात बता दी है कि मैंने ही प्रद्युम्न के साथ ये गलत काम किया है. यानी की सीबीआई और आरोपी छात्र के बीच अभी भी जंग शुरू है. इसी बीच आई खबर के अनुसार सीबीआई लगातार ही आरोपी छात्र से तीखे सवाल दाग रही है. जैसे कि उससे पूछा गया कि वो हत्या के वक़्त कहाँ था? साथ ही उससे ये सवाल भी लाज़मी उठाया गया कि उसने माली को कहाँ देखा और क्या बताया? आरोपी बच्चे से उसके बैग के बारे में भी सवाल किये गए? उससे ये भी पूछा गया कि आखिर वो किस बात के दावे पर अपने क्लास के बच्चों से एग्जाम टलने की बात कह रहा था?
नोट: फ़िलहाल नाबालिग छात्र सीबीआई की हिरासत में है और सीबीआई हर भरसक कोशिश में है कि वो उससे हर छोटे-बड़े सवाल का जवाब निकलवा सके.
source - https://thenewscafe.co
loading...
Comments
Post a Comment