- Get link
- X
- Other Apps
Featured post
loading...
loading...
- Get link
- X
- Other Apps

मीडिया की बातों में न आएं : GST वाजपेयी लाये व मोदी ने लागू किया, कांग्रेस का नहीं कोई हाथ
कई बीजेपी नेता भी नहीं जानते ही GST बिल की शुरुआत कांग्रेस ने नहीं बल्कि बीजेपी नेता और प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2000 में की थी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने आज रात में GST लागू होने की ख़ुशी मनाने के लिए आयोजित जश्न समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है जिसे देखकर कई बीजेपी नेता भी कह रहे हैं कि कांग्रेस ही इस बिल को लेकर आयी थी लेकिन अब जश्न का बहिष्कार करके वे अच्छा नहीं कर रहे हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि GST यानी Goods and Services Tax की चर्चा 2000 में अटल बिहारी सरकार के समय शुरू हुई थी. अटल बिहारी वाजपेयी ने GST का मॉडल तैयार करने के लिए पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री Asim Dasgupta की अगुवाई में एक कमेटी बनायी थी, Asim Dasgupta 2011 तक इस कमेटी के चेयरमैन रहे.
अटल के जाने के बाद कांग्रेस सरकार ने कभी भी इस बिल को पास करने में उत्सुकता नहीं दिखायी लेकिन मोदी सरकार आने के तुरंत बाद ही GST पास कराने की कोशिश शुरू हो गयी, तीन साल हाँथ पाँव मारने के बाद 2017 में इसे पास कराया गया, कांग्रेस ने राज्य सभा में बहुमत का लाभ उठाकर तीन साल तक इसे रोके रखा लेकिन काफी कोशिश के बाद मोदी सरकार ने इसे पास करवाया. कल से यानी 1 जुलाई 2017 से इसे पूरे देश में एक साथ लागू किया जा रहा है.
2000 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने GST की चर्चा शुरू की. उन्होने पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री असीम दासगुप्ता की अगुवाई में एक कमेटी बनाकर उन्हें GST का मॉडल तैयार करने का जिम्मा सौंपा, Back-End Techology और Logistics पर ब्यौरा तैयार करने को कहा. दासगुप्ता 2011 तक इस कमेटी के चेयरमैन रहे.
2004 में विजय एल केलकर की अगुवाई में एक टास्क फाॅर्स का गठन किया गया, उन्होंने मौजूदा टैक्स सिस्टम में कई खामियां गिनाकर व्यापक GST का सुझाव दिया.
फ़रवरी 2005 में कांग्रेस UPA सरकार में वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने GST के स्थान पर VAT लागू कर दिया और GST को लटका दिया.
फ़रवरी 2006 में वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने 1 अप्रैल 2010 को GST लागू करने की तारीख रखी.
GST बिल को ऐसे ही लटकाया जाता रहा लेकिन इसे लागू नहीं किया जा सका, मोदी सकरार के आने के बाद 2017 में कई संशोधनों के बाद राज्य सभा और लोकसभा से इसे पास कराया गया, 1 जुलाई 2017 से GST लागू हो जाएगा.
हमारा कहने का मतलब यह है कि GST बिल की चर्चा 16 साल पहले वर्ष 2000 में बीजेपी सरकार में शुरू हुई थी और लागू भी 2017 में बीजेपी सरकार में हो रहा है इसलिए इसका जश्न भी बीजेपी वाले ही मना रहे हैं, कांग्रेस ने इसीलिए जश्न का बहिष्कार किया है क्योंकि जब उन्होने बच्चे को जन्म ही नहीं दिया है तो जश्न कैसे मनाएंगे.
Source - http://www.dainikbharat.org
loading...
Comments
Post a Comment