Featured post

loading...
loading...

समुद्र के अंदर मिला कुछ ऐसा कि साइंटिस्ट भी थे हैरान, वायरल हुईं Photos



दुनिया में हमेशा से कुछ न कुछ ऐसी रहस्यमयी चीज मिलती रही है, जिसके बारे में जानकर काफी हैरानी होती है। इनमें कुछ की गुत्थी आज तक साइंटिस्ट भी नहीं सुलझा पाए। अभी हाल ही में इजिप्ट के भूमध्य सागर में साइंटिस्टों को कुछ ऐसी ही चीजें मिली है, जो बेहद ही चौंकाने वाली थी। जब समुद्र के अंदर दिखा ऐसा नजारा…
फ्रांस के रहने वाले फ्रैंक गॉडिओ एक अंडरवाटर आर्कियोलॉजिस्ट हैं। हाल ही में वो इजिप्ट गए हुए थे। इस दौरान समुद्र के अंदर उनको ऐसा नजारा देखने को मिला, जिससे वो हैरान हो गए। दरअसल, करीब हजारों साल पहले जिस शहर का नामोनिशान मिट गया था, उसके अवशेष उन्हें समुद्र की गहराई में दिखाई दिया। बता दें कि हेराक्लियन (Heracleion) नाम के शहर की खोज 8 सौ ईसा पूर्व में की गई थी। लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण 8 सौ एडी में यह शहर समुद्र के अंदर समा गया था। खोज के दौरान हाल ही में उस शहर के साथ कई अवशेष और बहुमूल्य सामान मिले हैं, जिसे देखकर सब चौंक गए। कड़ी मेहनत के बाद करीब 12 सौ साल बाद इन अवशेषों को बाहर निकाला गया। अब इनके फोटोज सोशल साइट्स पर काफी वायरल हो रही है।

Comments

loading...