- Get link
- X
- Other Apps
Featured post
loading...
loading...
- Get link
- X
- Other Apps

बेटी की हर फिल्म को हिट कराने के लिए शक्ति कपूर करते हैं ये टोटका, जानें!
अंधविश्वास कहें या विश्वास, कुछ लोगों को टोटके जैसी बातें अंधविश्वास लगती हैं। जबकि कई लोग अपने जीवन को इसी के आधार पर जीते हैं। वह किसी भी काम के लिए किसी ना किसी टोटके का उपयोग करते हैं। जीवन में जब भी उन्हें कोई समस्या होती है, उसका उपाय वह टोटके की मदद से करते हैं। केवल आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां भी टोटके का सहारा लेती हैं।
बॉलीवुड के अभिनेता भी करते हैं कई टोटके:

जी हां बॉलीवुड के सितारे भी टोटके का सहारा लेते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए अनेक तरह के टोटकों का इस्तेमाल करते हैं। उन्ही में से एक हैं अपने जमाने के सबसे हिट बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर। शक्ति कपूर को किसी परिचय की जरूरत नहीं है।
शक्ति कपूर का काम ही उनकी पहचान है। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब उनकी राह पर उनकी लाड़ली बेटी श्रद्धा कपूर भी चल पड़ी हैं। हाल के दिनों में श्रद्धा ने कई सफल फिल्में दीं। अभी हाल ही में श्रद्धा कपूर की फिल्म “हाफ गर्लफ्रेंड” रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शक्ति कपूर अपनी बेटी की फिल्म हिट कराने के लिए टोटके का इस्तेमाल करते हैं।
बेटी की फिल्म हिट कराने के लिए करते हैं टोटके:
इसी वजह से उन्होंने बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म “हाफ गर्लफ्रेंड” दिल्ली में देखी। श्रद्धा ने बताया कि पापा अभी दिल्ली में हैं। उनको एक वहम है कि वह जो भी फिल्म दिल्ली में देखते हैं, वह हिट हो जाती है। यह महज उनका वहम है। हालांकि फिल्म उन्हें काफी पसंद आयी है। मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मेरे परिवार को मेरा काम पसंद आता है। पापा फिल्म देखकर बहुत खुश हुए।
Source --https://www.newstrend.news
Source --https://www.newstrend.news
loading...
Comments
Post a Comment